नौ सदस्यों के समर्थन से कृष्ण कुमार बने प्रधान

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर। 

कटेहरी विकासखंड अंतर्गत सारंग पुर ग्राम सभा के निर्वाचित प्रधान की गत दिसम्बर माह में मृत्यु हो जाने के बाद से रिक्त हुए सीट पर पद पाने के लिए सुधा पाण्डेय और कृष्ण कुमार पाण्डेय लगातार प्रयासरत थे। जिसपर ग्राम पंचायत की सदस्य सुधा पाण्डेय को छः मार्च को प्रधान मनोनीत करते हुए प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। परन्तु  यह प्रमाणपत्र दो दिन बाद निरस्त भी कर दिया गया था।

IMG-20260320-WA1082_copy_604x843

इस मनोनयन के विरोध में कृष्णकुमर पाण्डेय द्वारा दो तिहाई सदस्यों के साथ जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर से शिकायत किया गया। शिकायती पत्र के आधार पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी से रिपोर्ट मांगी। जिसपर कार्यवाही करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत सारंग पुर विकास खण्ड कटहरी के सभी सदस्यों की एक बैठक बुलाई जिसमे 9 सदस्यों ने कृष्णकुमार पाण्डेय का समर्थन किया। 

बलिया में किराना दुकान में भीषण आग, दम घुटने से मां-बेटे की मौत: पत्नी-बेटे को बचाने में जुटा पति छत से कूदा, पैर फ्रैक्चर Read More बलिया में किराना दुकान में भीषण आग, दम घुटने से मां-बेटे की मौत: पत्नी-बेटे को बचाने में जुटा पति छत से कूदा, पैर फ्रैक्चर

IMG20260320140247_copy_554x455

सोनभद्र ओबरा में श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी, प्रसाद वितरण 8वें महीने भी जारी Read More सोनभद्र ओबरा में श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी, प्रसाद वितरण 8वें महीने भी जारी

जिसके बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पूर्व में निर्गत आदेश सं०- 6572 दिनांक 06.03.2026 को निरस्त करते हुए उत्तर प्रदेश पंचायराज अधिनियम 1947 (संशोधित 2007) की धारा 12 में निहित व्यस्था के अनुसार कृष्ण कुमार पाण्डेय पुत्र मित्रमणि पाण्डेय सदस्य ग्राम पंचायत सारंगपुर को ग्राम सभा सारंगपुर विकास खण्ड कटहरी के प्रधान पद के कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन करने और उनकी शक्तियों के प्रयोग करने हेतु अधिकृत किया।

भीषण सड़क हादसा: ज्वेलर्स व्यापारी की कार बस से टकराई, कई घायल Read More भीषण सड़क हादसा: ज्वेलर्स व्यापारी की कार बस से टकराई, कई घायल

आपको बताते चलें कि जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर द्वारा ग्रामसभा के 9 सदस्यों के समर्थन के बाद कृष्ण कुमार पाण्डेय को प्रदान प्रधान पद का दायित्व अधिकतम छः माह या उपचुनाव तक ही मान्य रहेगा।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार