New Highway: दिल्ली से चेन्नई का सफर होगा आसान, जल्द बनेगा ये एक्सप्रेसवे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Highway: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि प्रस्तावित उत्तर–दक्षिण ग्रीन एक्सप्रेसवे से दिल्ली से चेन्नई की दूरी 320 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसके साथ ही यात्रा का समय करीब 15 घंटे घट जाएगा।

कार से 12 घंटे, ट्रक से 20 घंटे में पूरा होगा सफर

ग्रीन एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद कार से दिल्ली–चेन्नई यात्रा सिर्फ 12 घंटे में और ट्रक से यह दूरी 20 घंटे में तय की जा सकेगी। यह जानकारी गडकरी ने नागपुर में CII (कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज) की ओर से आयोजित लॉजिस्टिक्स परिषद में दी।

सूरत तक हाईवे का काम पूरा

कांग्रेस ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या की निंदा की, हमले को इंटरनेशनल कानून का गंभीर उल्लंघन बताया Read More कांग्रेस ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या की निंदा की, हमले को इंटरनेशनल कानून का गंभीर उल्लंघन बताया

नितिन गडकरी ने बताया कि गुजरात के सूरत तक ग्रीन एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो चुका है। अगले चरण को भी केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल दिल्ली से चेन्नई जाने का रास्ता सूरत–मुंबई–पुणे–कोल्हापुर या सोलापुर होकर जाता है, लेकिन नया एक्सप्रेसवे इस यात्रा को पूरी तरह सीधा और तेज बना देगा।

'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात Read More 'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात

नए रूट से सीधे चेन्नई पहुंचेगा ट्रैफिक

बस ड्राइवर और बस मालिक के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी, विभाग रद्द करेगा लाइसेंस Read More बस ड्राइवर और बस मालिक के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी, विभाग रद्द करेगा लाइसेंस

नया ग्रीन एक्सप्रेसवे सूरत–नासिक–अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर)–अक्कलकोट–कुरनुल होते हुए चेन्नई तक जाएगा। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे कन्याकुमारी, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों को भी जोड़ेगा।

दिसंबर तक बेंगलुरु–चेन्नई सिर्फ 2 घंटे में

गडकरी ने बताया कि बेंगलुरु से चेन्नई का सफर दिसंबर तक सिर्फ 2 घंटे में, बेंगलुरु से मैसूर की दूरी 1 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे दक्षिण भारत में सड़क कनेक्टिविटी को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली–कटरा और श्रीनगर रूट पर भी घटेगा यात्रा समय

ग्रीन एक्सप्रेसवे और अन्य हाईवे प्रोजेक्ट्स से दिल्ली–जयपुर, दिल्ली–अमृतसर, दिल्ली–कटरा, दिल्ली–श्रीनगर जैसे प्रमुख रूट्स पर भी यात्रा समय में भारी कमी आएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments