बेलवरियां जंगल (मुसहा ) में बिना परमिट के आम के पेड़ की हुई कटान

विवादित जमीन पर जबरन काटा गया आम का पेड़ - शिकायत कर्ताआम के पेड़ कटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग गौर की टीम, जांच पड़ताल में जुटीकटी आम के लकड़ी को लेकर फरार हो रहा था वन माफिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलेगौर वन रेंज राम नगर के अन्तर्गत विकासखण्ड गौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवरियां जंगल के राजस्व गांव मुसहा में बिना परमिट के आम के पेड़ की कटान 02 दिन पहले हुई थी जिसकी सूचना वन विभाग गौर के कर्मचारियों को दी गई थी । वन विभाग के कर्मचारियों ने आम के पेड़ कटने की सूचना पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया था तब पता चला था कि मुसहा में कटा आम का पेड़ बिना परमिट के कटा हुआ है तब आम के कटी लकड़ी को बिना वन विभाग के कर्मचारियों के परमिशन के बाद ही हटाने के लिए कहा था लेकिन आज कटी लकड़ी को लेकर टैक्टर ट्राली पर लाद कर लेकर लकड़ी ठेकेदार / पेड़ मालिक फरार होने के फिराक में थे।
 
सूत्रों कि माने तो कटी आम की लकड़ी को गोण्डा जिला पहुंचाने की तैयारी में जुटे हुए थे । टैक्टर ट्राली पर आम की कटी लकड़ी को देखकर ग्रामीणों ने पुनः वन विभाग गौर के कर्मचारियों को सूचना दिया और टैक्टर ट्राली का पीछा किया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग गौर के कर्मचारियों ने टैक्टर ट्राली को कब्जे लेकर कार्यवाही में जुट गई है । अब देखना यह है कि वन विभाग गौर के कर्मचारियों द्वारा उक्त प्रकरण में क्या कार्यवाही की जाती है ? यह लेन देन करके मामले को रफा दफा कर दिया जायेगा । उक्त प्रकरण में हल्का वन दरोगा हरि ओम पाण्डेय से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो हल्का वन दरोगा का फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर निकाला।

About The Author

Post Comments

Comments