संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
रेलवे क्रॉसिंग पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगीं रहीं लम्बी कतार
लालगंज (रायबरेली)
कस्बे के रायबरेली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 71-बी पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर और समर्सिबल पंप की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागमन धीरे-धीरे सुचारू हो सका। कार चालक उन्नाव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग खुलने के बाद जैसे ही आगे बढ़े, कार में अचानक आग लग गई। समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

Comments