उद्घाटन के दिन ही लाखों का सामान जलकर राख

नव-उद्घाटित ब्यूटी पार्लर में आग से भारी नुकसान

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नव-उद्घाटित श्रृंगार और ब्यूटी पार्लर केंद्र में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बखरिया निवासी ममता पत्नी जवाहर जिनकी दुकान बस्ती-महुली मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है ने सोमवार शाम को दुकान बंद की और घर चली गईं। दुकान बंद करने के लगभग एक से दो घंटे बाद महादेवा निवासी रामप्रसाद ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही ममता और उनके पति जवाहर मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों नें दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दुकान में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें