संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कोयली गांव में सनातन हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
बरही मंडल में व्यापक स्तर पर आयोजन की बनाई गई रणनीति, घर-घर संपर्क अभियान पर जोर
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- रसोईया धमना क्षेत्र अंतर्गत बरही मंडल में प्रस्तावित सनातन हिंदू सम्मेलन की व्यापक तैयारी को लेकर रविवार की संध्या को बेंदगी पंचायत के कोयली गांव स्थित निर्माणाधीन बजरंगबली मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नितेश कुमार की योजना के अनुरूप 21 हिंदू समाज के लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
वक्ताओं ने संघे शक्ति कलियुगे की भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन के माध्यम से ही समाज को सशक्त किया जा सकता है। सेवाभावी समाजबंधु त्रिवेणी साव ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने अर्जुन को अपना विशाल दिव्य स्वरूप दिखाकर धर्मयुद्ध का बोध कराया था, उसी तरह आज के समय में हिंदुत्व के स्वरूप को समाज के सामने प्रस्तुत करने की आवश्यकता है, जिसे यह सम्मेलन पूरा करेगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन की सफलता के लिए सभी हिंदू परिवारों महिला-पुरुष, युवक-युवतियों के साथ घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए वयस्क वर्ग का नेतृत्व मनोज कुमार को तथा युवा शक्ति का नेतृत्व आनंद कुमार को सौंपा गया। सम्मेलन के कोषाध्यक्ष नितेश कुमार ने अपने ओजपूर्ण विचार रखते हुए सभी उपस्थितजनों का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाएं। अंत में उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

Comments