राजनीति
छत्रपाल बाबा पंडित बलभद्र प्रसाद माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा रखा गया सुंदरकांड पाठ
बिसवां/सीतापुर श्री छत्रपाल बाबा पंडित बलभद्र प्रसाद माध्यमिक विद्यालय अल्लीपुर मे बच्चों द्वारा सुंदरकांड का पाठ रखा गया सुंदरकांड पाठ में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उसके तत्पश्चात बच्चों ने मां शारदे का हवन भी किया जिसमें कई कवि और अतिथि भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और एक नई राह दिखाने का प्रयास किया.
उपस्थित अतिथि गण -डॉ हामिद अली कृषक इंटर कॉलेज मारु छी के प्रबंधक- अमन नबी अहमद जी, ग्राम पेड़रा के प्रधान- आलोक यादव जी और कई कविगण भी उपस्थित रहे - धर्मेंद्र धवल , अरविंद सिंह मधुप , घनश्याम शर्मा , विजय रस्तोगी , संदीप सरस , अरविंद त्रिपाठी ,रजनीकांत दीक्षित रंजन , और विद्यालय में आए अतिथियों ने भी बच्चों को एक नया मार्गदर्शन दिया..बच्चों और विद्यालय के अध्यापकों ने बड़ी मेहनत और लगन से इस कार्यक्रम को एक नई दिशा दी विद्यालय परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद..

Comments