राजनीति
सेन में मजदूर का शव संदिग्ध हालत में मिला,, हत्या की आंशका,,
परिजनों ने पुलिस से मज़दूर की हत्या की आंशका जताईं है, पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है
घाटमपुर। घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सेन में एक मजदूर का शव मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं, परिजनों ने पुलिस से मज़दूर की हत्या की आंशका जताईं है, पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है, घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामसारी गांव निवासी 45 वर्षीय मोहर अली पुत्र मासूम अली प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे,देर रात तक घर वापस नहीं लौटे,तब परिजनों के फोन पर एक आटो चालक का फोन आया कि यह बेहोशी की हालत में है, इन्हें रमईपुर चौराहे पर आने को कहा है ,जिस पर तत्काल रमईपुर चौराहे पहुंचे, उसके बाद मोहर अली को फ़ोन लगाते रहे।
लेकिन उनका फोन नहीं लगा,जिस पर परिजन सेन पश्चिम पारा थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी, पुलिस रमईपुर चौराहा बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने की जानकारी दी,परिजन बिधनू थाने पहुंचे, मामले की जानकारी दी, तो बिधनू पुलिस ने घाटमपुर थाने की बात कह कर घाटमपुर भेज दिया, परिवार वाले देर रात तक तीनों थाने में चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला, मंगलवार सुबह मजदूर का शव सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्योरी गांव के पास स्थित कैटल कालौनी के पास मजदूर का शव पड़ा मिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी, जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर पहुंचे मजदूर के भाई उमराव अली समेत परिजनों ने पुलिस से मज़दूर की हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जताईं है, सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments