नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Gold Silver Price: सोना-चांदी में जोरदार गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव
Gold Silver Price: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मंगलवार, 30 दिसंबर को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पाई। कुछ ही घंटों में बाजार का रुख पूरी तरह पलट गया और सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलते चले गए।
सबसे ज्यादा झटका चांदी में देखने को मिला, जो अपने ऑल टाइम हाई से करीब 31,500 रुपये प्रति किलो तक टूट गई। वहीं, सोना भी दिन के उच्च स्तर से 6,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया। अचानक आई इस गिरावट से निवेशक हैरान हैं और बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह गिरावट अभी और गहराएगी।
24 कैरेट सोना 6,144 रुपये टूटा
सोमवार को MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1,34,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 3.56 फीसदी यानी 4,986 रुपये की गिरावट है।
हालांकि, दिन के दौरान सोने ने 1,40,444 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। लेकिन शाम 8 बजे के बाद इसमें अचानक तेज बिकवाली देखने को मिली और बाजार बंद होते-होते यह अपने हाई लेवल से 6,144 रुपये नीचे आ गया।
चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 31 हजार रुपये से ज्यादा टूटी
चांदी के बाजार में सोमवार को इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट देखने को मिली। रात करीब साढ़े 9 बजे चांदी के दाम एक समय 15,000 रुपये से ज्यादा टूट गए थे।
MCX पर चांदी ने दिन के दौरान 2,54,174 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया, लेकिन इसके बाद गिरावट का ऐसा दौर शुरू हुआ कि यह 31,672 रुपये फिसलकर 2,22,502 रुपये प्रति किलो तक आ गई। हालांकि, अंत में हल्की रिकवरी देखने को मिली और चांदी 2,23,900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments