Gold Silver Price: सोना-चांदी में जोरदार गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मंगलवार, 30 दिसंबर को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पाईकुछ ही घंटों में बाजार का रुख पूरी तरह पलट गया और सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलते चले गए

सबसे ज्यादा झटका चांदी में देखने को मिला, जो अपने ऑल टाइम हाई से करीब 31,500 रुपये प्रति किलो तक टूट गईवहीं, सोना भी दिन के उच्च स्तर से 6,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गयाअचानक आई इस गिरावट से निवेशक हैरान हैं और बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह गिरावट अभी और गहराएगी

24 कैरेट सोना 6,144 रुपये टूटा

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार Read More रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार

सोमवार को MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1,34,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 3.56 फीसदी यानी 4,986 रुपये की गिरावट है।

पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी Read More पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

हालांकि, दिन के दौरान सोने ने 1,40,444 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। लेकिन शाम 8 बजे के बाद इसमें अचानक तेज बिकवाली देखने को मिली और बाजार बंद होते-होते यह अपने हाई लेवल से 6,144 रुपये नीचे आ गया।

अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, Read More अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन,

चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 31 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

चांदी के बाजार में सोमवार को इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट देखने को मिली। रात करीब साढ़े 9 बजे चांदी के दाम एक समय 15,000 रुपये से ज्यादा टूट गए थे।

MCX पर चांदी ने दिन के दौरान 2,54,174 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया, लेकिन इसके बाद गिरावट का ऐसा दौर शुरू हुआ कि यह 31,672 रुपये फिसलकर 2,22,502 रुपये प्रति किलो तक आ गई। हालांकि, अंत में हल्की रिकवरी देखने को मिली और चांदी 2,23,900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार