Mahindra Cars: महिंद्रा 2026 में लॉन्च करेगी ये दमदार SUV, जान लें कीमत और फीचर्स
Mahindra Cars: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल 2025 में नए प्रोडक्ट्स की जबरदस्त बौछार कर बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है और यह सिलसिला 2026 में भी जारी रहने वाला है। कंपनी अगले साल कई नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें तीन बड़ी और अहम SUVs शामिल हैं। ये सभी मॉडल्स उन ग्राहकों को टारगेट करेंगी जो दमदार लुक, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और मजबूत परफॉर्मेंस वाली SUVs की तलाश में रहते हैं। महिंद्रा की रणनीति अपनी फ्लैगशिप और पॉपुलर SUVs को और ज्यादा प्रीमियम बनाकर बाजार में पकड़ मजबूत करने की है।
5 जनवरी को लॉन्च होगी Mahindra XUV 7XO
एक्सटीरियर की बात करें तो नई XUV 7XO में शार्प हेडलैंप्स, नया छह-स्लॉट अपर ग्रिल, रीडिजाइन्ड बंपर, बड़े 19-इंच अलॉय व्हील्स और XEV 9S से इंस्पायर्ड टेक्निकल टेललैंप्स देखने को मिलेंगे।
इंटीरियर और फीचर्स होंगे और ज्यादा प्रीमियम
XUV 7XO का इंटीरियर पूरी तरह नया होगा। इसमें रीडिजाइन्ड डैशबोर्ड, तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ब्राउन कलर थीम दी जाएगी।
फीचर्स के मामले में भी यह SUV काफी आगे रहेगी। इसमें 6-वे पावर फ्रंट पैसेंजर सीट के साथ पावर बॉस मोड, AR हेड-अप डिस्प्ले, सेकेंड रो में वेंटिलेटेड सीट्स और आगे-पीछे डुअल वायरलेस चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन में बदलाव नहीं होगा और यह XUV700 वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ ही आएगी।
मार्च में आ सकती है Mahindra Scorpio-N फेसलिफ्ट
XUV 7XO के बाद महिंद्रा मार्च 2026 में Scorpio-N का पहला फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। Scorpio-N को कंपनी ने 2022 में उतारा था और अब इसमें बड़े अपडेट की तैयारी है। फेसलिफ्टेड मॉडल में नए बंपर, बदला हुआ हेडलैंप ग्राफिक्स, नया छह-स्लॉट ग्रिल और नए 17-इंच अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।
केबिन में भी बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां 10.25-इंच का नया डिस्प्ले, बेहतर ट्रिम मटेरियल और नया कलर स्कीम दिया जा सकता है।
Mahindra Thar फेसलिफ्ट पर भी काम तेज
महिंद्रा अपनी आइकॉनिक SUV थार पर भी एक और कॉस्मेटिक अपडेट लाने की तैयारी में है। हाल ही में फेसलिफ्ट के बाद अब इसके टू-डोर वर्जन को और आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नया ग्रिल, बड़े 19-इंच व्हील्स और Thar Roxx से मिलते-जुलते डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा, थार में वेंटिलेटेड सीट्स, पावर-फोल्डिंग ORVMs और वायरलेस चार्जर जैसे नए फीचर्स जोड़े जाने की भी संभावना है।


Comment List