Jio: जियो लाया CNAP फीचर, अब अनजान नंबर की पहचान होगी आसान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Jio: रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा पेश की है। अब कॉल करने वालों का नाम सीधे यूजर्स की स्क्रीन पर दिखाई देगा। कंपनी ने कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फीचर लॉन्च किया है, जिससे अनजान नंबर की पहचान करना आसान होगा। इस फीचर के जरिए कॉल्स अधिक सुरक्षित होंगी और यूजर्स स्कैम कॉल्स से बच सकेंगे।

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने निर्देश दिया है कि Jio के अलावा Airtel, Vodafone Idea (Vi) और BSNL भी अपने सब्सक्राइबर्स को CNAP सुविधा दें। यानी अब किसी कॉल पर सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी स्क्रीन पर दिखाई देगा। जियो ने इसे पहले ही कई राज्यों में रोलआउट कर दिया है, जिनमें पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश ईस्ट, राजस्थान, पंजाब, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं।

Airtel और Vi ने भी शुरू की सुविधा
जियो से पहले Airtel ने भी CNAP सुविधा चुनिंदा सर्कल्स में शुरू कर दी है। इनमें पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। Vodafone Idea (Vi) ने महाराष्ट्र में यह फीचर रोलआउट किया है। BSNL फिलहाल पश्चिम बंगाल में टेस्टिंग कर रही है।

CNAP कैसे काम करता है
TrueCaller जैसे ऐप्स भी कॉल करने वाले का नाम दिखाते हैं, लेकिन CNAP अलग है। इसमें टेलिकॉम प्रोवाइडर के रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट के आधार पर नाम दिखाया जाता है, इसलिए यह ज्यादा भरोसेमंद है।

सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी Read More सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी

TRAI ने साइलेंट कॉल्स के प्रति भी चेतावनी जारी की है। ऐसे कॉल्स उठाने पर दूसरी ओर से कोई बात नहीं होती, और स्कैमर्स इसे यह जांचने के लिए करते हैं कि नंबर सक्रिय है या नहीं।

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments