Haryana: हरियाणा में NIA की रेड, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। एजेंसी ने अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच के तहत कुल 22 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन किया है। सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क उत्तर भारत में कई राज्यों तक फैला हुआ था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।

अवैध हथियार तस्करी के तार कई राज्यों से जुड़े

NIA टीमें संदिग्ध ठिकानों पर लगातार तलाशी ले रही हैं और डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, दस्तावेज़ और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े प्रमाण जुटाने का प्रयास कर रही हैं। एजेंसी का शक है कि यह तस्करी किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल को मजबूत करने की कवायद का हिस्सा हो सकती है। जांच अधिकारी इसे एक गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देख रहे हैं।

जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर Read More जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर

क्या दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ा है मामला?

बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह छापेमारी एक टेरर कॉन्सपिरेसी केस के तहत की जा रही है। उसी केस की जांच के दौरान एजेंसी को दिल्ली के लाल किले के पास हाल ही में हुए ब्लास्ट से जुड़े कुछ संभावित सुराग मिले थे।

सीएजी ने महाराष्ट्र में 891 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की ओर इशारा किया, 10,000 से ज़्यादा ऑडिट सवालों को नज़रअंदाज़ किया गया Read More सीएजी ने महाराष्ट्र में 891 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की ओर इशारा किया, 10,000 से ज़्यादा ऑडिट सवालों को नज़रअंदाज़ किया गया

छापेमारी जारी, कई नई जानकारियों के मिलने की उम्मीद

एजेंसी सूत्रों के अनुसार, तलाशी अभियान अभी भी जारी है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी में शामिल लोग किन-किन से संपर्क में थे और उनके नेटवर्क की वास्तविक पहुंच कितनी दूर तक फैली थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments