नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गाली गलौज कर रहे युवक का विरोध करने पर युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला केस दर्ज
महराजगंज/रायबरेली। नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे युवक का विरोध करने पर युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को युवक के खिलाफ एससी एसटी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के ओनई जंगल गांव की है। चंदापर थाना क्षेत्र के जनई गांव नवासी राम स्वरूप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढे आठ बजे उसकी बेटी ओनई जंगल गांव में अपने घर पर मौजद थी,
तभी गांव के पप्पू पुत्र रामकमार ने पुरानी रंजिश को
लेकर नशे की हालत में गाली गलौज शुरू कर दी। उसकी बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसे कापी चोटें आई, शोरगुल सुनकर गांव वालों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हए मौके से भाग गया । एबुलंस की मदद से घायल बेटी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेटी की हालत गंभीर बताते हए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसक इलाज अभी भी चल रहा है। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घायल महिला के पिता की तहरीर पर एससी एसटी सहित अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कायवाही की जाएगी।


Comments