नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रदर्शनी संचालक व ग्राम प्रधान की मिली भगत से तालाब की जमीन पर लगाया जा रहा है मेला बाजार
समाधान दिवस पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, विश्व सनातन धर्म परिषद के महंत ने दिया प्रार्थना पत्र
हनुमानगंज प्रयागराज । तहसील फूलपुर विकासखंड बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय लाहुरपुर हनुमानगंज पक्का तालाब आराजी संख्या 201 पर ग्राम प्रधान द्वारा प्रदर्शनी संचालक से मिली भगत कर तालाब की जमीन पर प्रदर्शनी बाजार लगाया जाने की शिकायत का प्रकरण सामने आया है।शनिवार को फूलपुर समाधान दिवस मौके पर उच्चअधिकारी से शिकायत भी की गई है।
प्रार्थना पत्र हनुमानगंज बाजार स्थानीय दुकानदारों व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं विश्व सनातन धर्म परिषद के जगतगुरु स्वामी योगी जयंत महाराज ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व प्रदर्शनी संचालक के खिलाफ अवैध तालाब की भूमि पर हो अवैध कब्जे की शिकायत मैं बताया गया कि राजस्व विभाग का ही प्रशासन संचालक नुस्कान कर रहा है । स्वामी जयंत योगी महाराज ने कहा कि ग्राम प्रधान सराय लाहुरपुर द्वारा प्रदर्शनी संचालक से मोटी रकम लेकर बाजार मेला लगाया जा रहा है। जो नियम के विपरीत है। ग्राम सभा की जमीन अधिकार उप जिलाधिकारी फूलपुर का होता है।
स्थानीय विकासखंड अधिकारी को सूचना देकर नीलामी की जाती है। स्वामी जयंती योगी महाराज ने कहा कि ग्राम पंचायत तालाब की जमीन को उच्च अधिकारियों के बिना आदेश की ही ग्राम प्रधान ने स्वयं अपने लेटर पैड पर प्रदर्शनी बाजार लगाएं जाने की अनुमति दे दी। स्वामी जयंत योगी ने राजस्व के अधिकारियों से प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सराय लाहुरपुर में तालाब हो रहे कब्जे की शिकायत यह बताया कि इसमें राजस्व विभाग का नुस्कान हो रहा है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत ने बताया कि प्रदर्शनी संचालक तालाब टीन सेड लगाकर घेरा कर रहा है। फूलपुर समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी फूलपुर व तहसीलदार फूलपुर ने थाना प्रभारी सराय इनायत एवं संबंधित राजस्व विभाग विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए आदेशित किया है। वही ग्राम प्रधान द्वारा प्रदर्शनी संचालक व प्रधान द्वारा मेले का विरोध हनुमानगंज बाजार दुकानदारों ने भी किया है। दुकानदारों में आक्रोश भी है।


Comments