वाराणसी पहुंची साइकिल यात्रा, महापौर ने किया जोरदार स्वागत

हमारा उद्देश्य सिर्फ साइकिल चलाना नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश फैलाना है - अताउल अंसारी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

गोपीगंज- पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अग्रणी भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को निकली साइकिल यात्रा ने इतिहास रच दिया। गोपीगंज बड़ा चौराहा से तड़के भोर मे शुरू हुई यह यात्रा वाराणसी मे सिगरा तक गई क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।  साइकिल यात्रा गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से आरंभ होकर माधोसिंह, औराई, कछवा, राजातालाब, वाराणसी कैंट होते हुए शहीद उद्यान पार्क सिगरा पहुंची।
 
वहां पहुँचने पर वाराणसी नगर निगम के महापौर अशोक कुमार तिवारी और टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहें और सभी साइकिल चालकों का फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो और साइकलिंग, रनिंग, तैराकी आदि करें। आसपास के कार्य साइकिल से करें इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। भदोही साइकिलिंग क्लब का यह अभियान बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय है। हमलोग भी कोशिश करेंगे की इस तरह के कार्यक्रम अपने जनपद में भी किया जाए जिससे सभी योग, व्यायाम, साइकिल चलाना, पैदल टहलना, खेलकूद आदि को लेकर प्रेरित हो और हमारा समाज स्वस्थ रहे।
 
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सुबह की हवा 100 रोगों की दवा है। अगर आप अपनी धन संपदा का आनंद लेना चाहते हैं तो सुबह उठकर साइकिल चलाएं, पैदल चले थोड़ा योग व्यायाम करें और स्वस्थ रहें मस्त रहे।  महापौर अशोक कुमार तिवारी और टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए।
 
साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर सिगरा, विद्यापीठ, पटेल धर्मशाला, अंधरा पुल, नदेसर के आस पास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए कैंटोनमेंट में इसका समापन हुआ ।
 
बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है।
 
वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है।  साइकिल यात्रा में राकेश गुप्ता, अजय सिंह, बीबी सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, पंकज सिंह, सरफराज अहमद, अजय बिंद, महमूद आलम, प्रमोद मौर्या, बनारसी बिंद, राजीव जायसवाल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इम्तियाज समेत आदि रहे।

About The Author

Post Comments

Comments