IPS Pooja Yadav: बेहद खूबसूरत है ये महिला IPS अफसर, विदेश से नौकरी छोड़कर की UPSC की तैयारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IPS Pooja Yadav: भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार UPSC (सिविल सेवा परीक्षा) केवल पढ़ाई में तेज होने से पास नहीं होती, इसके लिए लगन और असफलताओं से लड़ने की जिद भी जरूरी होती है। आईपीएस अधिकारी पूजा यादव की कहानी इसी का एक शानदार उदाहरण है।

विदेशों में करियर, लेकिन दिल था देश में

पूजा यादव का जन्म 20 सितंबर, 1988 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और मास्टर्स भी किया। करियर को ऊंचाई देने के लिए पूजा जर्मनी और कनाडा चली गईं, जहां उन्होंने कुछ वर्षों तक नौकरी भी की। लेकिन विदेशी जीवन की चकाचौंध उन्हें संतोष नहीं दे सकी। उनके मन में अपने देश के लिए कुछ करने का संकल्प जागा और उन्होंने सिविल सेवा की राह पकड़ ली।

पहली कोशिश में मिली नाकामी

UPSC जैसी कठिन परीक्षा में पूजा को पहले प्रयास में असफलता हाथ लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पूरी लगन और तैयारी के साथ दोबारा परीक्षा दी और 2018 में 174वीं रैंक (All India Rank) हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनीं।

अंकपत्र पाकर खिले बच्चों  के चेहर Read More अंकपत्र पाकर खिले बच्चों  के चेहर

राजकोट में तैनाती

वर्तमान में पूजा यादव गुजरात के राजकोट शहर में डीसीपी (यातायात) के पद पर तैनात हैं। वह तकनीक और अनुशासन के दम पर राजकोट ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

रोजगार मेले में 572 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा Read More रोजगार मेले में 572 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा

पूजा यादव की जिंदगी सिर्फ प्रोफेशनल तौर पर ही नहीं, बल्कि निजी रूप से भी मोटिवेशनल रही है। उन्होंने साल 2016 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी विकलप भारद्वाज से शादी की। दोनों की मुलाकात मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी और फिर 18 फरवरी, 2021 को दोनों ने शादी कर ली।

भैया- बहनों को वितरित किया गया वार्षिक परीक्षा फल  Read More भैया- बहनों को वितरित किया गया वार्षिक परीक्षा फल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments