Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर अब थम गया है, लेकिन तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और मेघालय में अगले 24 घंटे के भीतर तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वहीं, उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है और अगले एक सप्ताह में रात का पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।

चार राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी Read More पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और मेघालय में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। दक्षिण भारत के समुद्री क्षेत्रों में 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश से इन राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी Read More देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

लॉकडाउन पर आ गई सरकार की सफाई, पीएम ने कहा था- जंग की चुनौती कोरोना जैसी, तैयार रहना होगा Read More लॉकडाउन पर आ गई सरकार की सफाई, पीएम ने कहा था- जंग की चुनौती कोरोना जैसी, तैयार रहना होगा

राजधानी दिल्ली में शनिवार (9 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह और शाम को 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दिन में धूप रहेगी लेकिन हवा में ठंडक महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट

पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटे के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन महसूस होगी।

बिहार में बढ़ेगी ठंडक

बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। सीमांचल क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह से गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगेगी।

उत्तराखंड में तापमान तेजी से नीचे

देहरादून में शुक्रवार रात से ही ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 11°C रहने का अनुमान है। वहीं, नैनीताल में अधिकतम 21°C और न्यूनतम 9°C तक पारा गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।

झारखंड में भी ठंडक का असर

रांची में 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है। राज्य में फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, लेकिन हवा की ठंडक बढ़ने से मौसम सर्द महसूस होगा।

हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी

मनाली, लाहौल-स्पीति और कुल्लू घाटी में बर्फबारी जारी है। पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ है। मनाली में शनिवार को अधिकतम तापमान 6°C और न्यूनतम माइनस 9°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि बर्फबारी का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार