Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देश के उत्तरी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम की गतिविधियां तेज हो सकती हैंदक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव में केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

इस बीच, पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव आने वाला है। 25 अक्टूबर के बाद से इन राज्यों में तापमान में तेज गिरावट आने की संभावना है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगेगी।

दिल्ली में 14 अक्टूबर का मौसम

Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़े नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जान लें ये जरूरी खबर  Read More Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़े नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जान लें ये जरूरी खबर

राजधानी दिल्ली में 14 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। इस दिन अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रहेगाहालांकि, 25 अक्टूबर के बाद तापमान गिरने की संभावना है, जिससे गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी

Gold Silver Price: सोने के भाव में तेजी, चांदी के रेट में गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स  Read More Gold Silver Price: सोने के भाव में तेजी, चांदी के रेट में गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स

उत्तर प्रदेश में 14 अक्टूबर का मौसम

Namo Bharat Train: हरियाणा के गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, 15745 करोड़ रुपये होंगे खर्च  Read More Namo Bharat Train: हरियाणा के गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, 15745 करोड़ रुपये होंगे खर्च

उत्तर प्रदेश के लिए भी 14 अक्टूबर को बारिश से राहत रहेगीमौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका मतलब है कि किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम का मौसम ठंडा रहेगा।

बिहार में 14 अक्टूबर का मौसम

बिहार में भी 14 अक्टूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 20°C तक रह सकता है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है, इसलिए लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

झारखंड में 14 अक्टूबर का मौसम

झारखंड में 14 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी राज्य के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, 24 सितंबर के बाद फिर से बारिश का दौर लौट सकता है।

उत्तराखंड में 14 अक्टूबर का मौसम

उत्तराखंड में 14 अक्टूबर को मौसम शांत रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है और सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। हालांकि, राज्य में हाल ही में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

हिमाचल प्रदेश में 14 अक्टूबर का मौसम

हिमाचल प्रदेश में भी 14 अक्टूबर को कोई बारिश नहीं होने की संभावना है और सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। हालांकि, यहां ठंड ने दस्तक दे दी है, और लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनते दिख रहे हैं। मानसून सीजन में अब तक हिमाचल में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में 14 अक्टूबर का मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा, दिवाली के दौरान भी मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel