Karwa Chauth Ka Chand Kab Niklega: करवा चौथ का चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में चांद दिखने का सही समय

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Karwa Chauth 2025 Ka Chand Kab Niklega:  यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

करवा चौथ के दिन व्रती महिलाओं को पूरे दिन चंद्रमा के दर्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि चंद्रदर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद के निकलने का समय भिन्न होता है। कहीं चंद्रमा जल्दी दिखाई देता है, तो कहीं देर से नजर आता है।

दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में चांद निकलने का समय इस प्रकार है: दिल्ली में रात 08:13 बजे, गुरुग्राम में 08:14 बजे, नोएडा में 08:12 बजे, चंडीगढ़ में 08:09 बजे, देहरादून में 08:05 बजे, शिमला में 08:06 बजे और हरिद्वार में भी चांद 08:05 बजे दिखाई देगा। जम्मू में चांद रात 08:11 बजे निकलेगा।

देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई में चांद रात 08:55 बजे दिखाई देगा, अहमदाबाद में 08:47 बजे, गांधीनगर में 08:46 बजे, भोपाल में 08:26 बजे और इंदौर में 08:34 बजे चांद के निकलने का अनुमान है। वहीं रायपुर में यह समय रात 08:01 बजे होगा।

ददरी पहरी में बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, काशी प्रसाद पटेल के घर के पास आवागमन ठप Read More ददरी पहरी में बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, काशी प्रसाद पटेल के घर के पास आवागमन ठप

पूर्वी और दक्षिण भारत के कुछ शहरों में चांद जल्दी दिखाई देगा। कोलकाता में रात 07:42 बजे, भुवनेश्वर में 07:58 बजे, पटना में 07:48 बजे, गोरखपुर में 07:52 बजे और लखनऊ व प्रयागराज में लगभग 08:02 बजे चांद नजर आएगा। चेन्नई में चांद रात 08:38 बजे निकलेगा।

भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ Read More भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ

व्रती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर में चंद्रमा के निकलने के समय को ध्यान में रखते हुए अर्घ्य और पूजन की तैयारियां करें।

बाढ़ में टूटी सड़क नहीं बनवाई गई, लायन से बनवा जाने वाले मार्ग पर बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी Read More बाढ़ में टूटी सड़क नहीं बनवाई गई, लायन से बनवा जाने वाले मार्ग पर बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments