Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 हुई सस्ती, जानिए चारों वेरिएंट्स के नए दाम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Royal Enfield: भारतीय बाजार में “बुलेट मेरी जान” कोई महज जुमला नहीं, बल्कि रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक मोटरसाइकिल बुलेट 350 के लिए लोगों की दीवानगी का प्रतीक है। देश में बुलेट 350 का क्रेज कम नहीं हुआ है और अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है।

22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी 2.0 के बाद रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350 की कीमतों में 8.2% तक की कटौती कर दी हैइससे यह मोटरसाइकिल 18,000 रुपये तक सस्ती हो गई है।

अगर आप बुलेट 350 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं चारों वेरिएंट्स के प्राइस कट, नई कीमतें और कुल बचत का पूरा ब्योरा।

उचित मुआवजे की सांविधानिक गारंटी को कम नहीं किया जा सकता: समीक्षा याचिका खारिज Read More उचित मुआवजे की सांविधानिक गारंटी को कम नहीं किया जा सकता: समीक्षा याचिका खारिज

Bullet 350 Battalion Variant

 

अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, Read More अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन,

बुलेट 350 का बेस वेरिएंट Battalion पहले 1,76,625 रुपये में मिलता थाजीएसटी में कटौती के बाद इसकी कीमत 14,464 रुपये घटकर अब 1,62,161 रुपये हो गई है। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो बुलेट की सादगी और दमदार परफॉर्मेंस को महत्व देते हैं।

'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते Read More 'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते

Bullet 350 Military Variant

 

Military वेरिएंट की कीमत पहले 1,77,316 रुपये थीअब 8.2% की कटौती के बाद यह 14,521 रुपये सस्ती होकर 1,62,795 रुपये में मिल रही है। यह वेरिएंट आर्मी-थीम पसंद करने वालों के बीच काफी फेमस है।

Bullet 350 Standard Variant

 

Standard वेरिएंट, जो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, पहले 2,01,707 रुपये में आता था। अब इसमें 16,520 रुपये की कटौती हुई है, जिससे इसकी नई कीमत 1,85,187 रुपये हो गई है। क्लासिक लुक और बेहतर फीचर्स के कारण यह मिड-रेंज बाइकरों के बीच खासा पसंद किया जाता है।

Bullet 350 Black Gold Variant 

 

टॉप वेरिएंट Black Gold पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। पहले इसकी एक्स शोरूम कीमत 2,20,466 रुपये थी, जो अब 18,057 रुपये घटकर 2,02,409 रुपये हो गई है। यह वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स और शानदार लुक्स के लिए जाना जाता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments