Haryana: हरियाणा में नौसेना का पहला बेस, हिंद महासागर में दुश्मनों पर अब रियल टाइम नजर
Haryana News: हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच भारत ने समुद्री सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अरावली की पहाड़ियों के बीच प्रदेश का पहला नौसेना बेस स्थापित किया गया है, जिसे INS अरावली नाम दिया गया है।
INS अरावली के शुरू होने से हिंद महासागर क्षेत्र में चीन समेत अन्य संभावित दुश्मन देशों की हर गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। यह नेवी बेस कुछ ही सेकंड में समुद्र में मौजूद किसी भी जहाज की लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी नौसेना मुख्यालय तक पहुंचा सकेगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह बेस विशेष रूप से कम्युनिकेशन, कंट्रोल और मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA) के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय नौसेना के सूचना एवं संचार नेटवर्क को अत्याधुनिक तकनीक से लैस कर और अधिक प्रभावशाली बनाना है, जिससे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जा सके।

Comment List