Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। करनाल एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गोहाना क्षेत्र में मौजूद है।

इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने देर रात रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना के गांव बड़ौता के पास संदिग्ध को घेरने की कोशिश की। घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान गोहाना के गांव गुढ़ा निवासी 27 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। उसे तुरंत पकड़कर इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ लूट, हत्या और हत्या के प्रयास सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वह बहालगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित वीर ढाबा पर गैंगस्टर दीपक उर्फ भांजा की हत्या के मामले में भी वांछित था। आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया था।

बुद्ध, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही फेडरेशन का उद्देश्य : प्रो. सुमन Read More बुद्ध, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही फेडरेशन का उद्देश्य : प्रो. सुमन

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस नई वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

देहरादून के स्कूल में हैवानियत, प्रिंसिपल ने किया स्टूडेंट से कुकर्म Read More देहरादून के स्कूल में हैवानियत, प्रिंसिपल ने किया स्टूडेंट से कुकर्म

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें