Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार देर रात एक सस्पेंस और एक्शन से भरी मुठभेड़ हुई। एनएच-44 पर झिंझाडी के पास एक शराब के ठेके पर फायरिंग करने वाले बदमाशों और सीआईए-2 पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ कुरानी गांव के नजदीक रंबा नहर की पटरी पर हुई। पुलिस को इन अपराधियों की हरकतों की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी, जिस पर एक विशेष टीम ने उनकी घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, जैसे ही बदमाशों को घेरा गया, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गाड़ी पर गोलियां लगीं, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारी, जिससे वे घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिससे साफ है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी, सदर थाना पुलिस, इंद्री थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जो आगे की जांच में अहम भूमिका निभाएंगे।

सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा Read More सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लोकल हैं, लेकिन उनके नामों का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि इस वारदात में तीसरा साथी भी शामिल है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि पूरी गैंग को पकड़ने के लिए फिलहाल नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

धेमाजी जिला आयुक कार्यालय सभाकक्ष में मंत्री रणुज पेगू,अतुल बोरा के साथ टीएमपीके के सहित कई दल संघटनो के प्रतिनिधियों से बैठक Read More धेमाजी जिला आयुक कार्यालय सभाकक्ष में मंत्री रणुज पेगू,अतुल बोरा के साथ टीएमपीके के सहित कई दल संघटनो के प्रतिनिधियों से बैठक

इलाज के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उनसे पूछताछ कर बाकी साथियों और उनकी वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

जिला कारागार में निकली तिरंगा यात्रा, बंदियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत Read More जिला कारागार में निकली तिरंगा यात्रा, बंदियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments