Haryana news : हरियाणा के रेवाड़ी में चला बुलडोजर, जाने पूरी खबर 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम ने सोमवार को सेक्टर-4 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सेक्टर चार लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इस वजह से स्थानीय निवासियों को आवाजाही और सार्वजनिक सुविधाओं में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

सोमवार को HSVP के संपदा अधिकारी दीपक, एसडीएम सुरिंद्र, जेई शमशेर सिंह पुलिस बल के साथ सेक्टर चार पहुंचे। टीम ने घरों के आगे बनाए हुए रैंप को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।Haryana news

 

जानकारी के मुताबिक, टीम ने सेक्टर चार के मकान नंबर 110 से 125 तक घरों के आगे बनाई गई अवैध ग्रीन बेल्ट को तोड़ दिया। टीम ने मकान नंबर 350 व 288 के पास बनाए हुए गेट को भी तोड़ दिया।

यह गेट कुछ मकान मालिक ने अपनी सुरक्षा को लेकर मनमर्जी से बनाए हुए थे। अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से कई अस्थायी ढांचे हटाए और कब्जाधारियों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।Haryana news

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार