Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों का भाग्य चमकेगा सूर्य की तरह, जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Aaj Ka Rashifal: 9 सितंबर को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, दिन मेष, सिंह और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मीन राशि में गोचर करेगा, जिससे चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ योग बन रहा है। साथ ही सूर्य सिंह राशि में स्थित होकर उभयचरी योग बना रहे हैं। इस ज्योतिषीय संयोग के चलते सभी राशियों पर असर पड़ेगा।

मेष राशि के जातकों को आज कार्य व व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है। भाग्य 83% तक साथ देगा।

वृषभ राशि वालों को घर-परिवार में अनुकूलता मिलेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा और अचानक कोई नया कार्यभार भी मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। भाग्य 80% तक साथ देगा।

मिथुन राशि के जातकों को राजनीतिक और सरकारी संपर्कों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 82% तक साथ देगा।

कर्क राशि के लिए साझेदारी में लाभ और निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की सलाह से फायदा होगा लेकिन लेनदेन में सावधानी रखें। भाग्य 75% साथ देगा।

सिंह राशि के जातकों को मेहनत से सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी। सामाजिक कार्यों से छवि सुधरेगी, प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य 84% तक साथ रहेगा।

कन्या राशि के लिए आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक रूप से सम्मान दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। भाग्य 82% तक साथ देगा।

तुला राशि को कार्यक्षेत्र में दबाव झेलना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की शुरुआत होगी, मगर धन के लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। भाग्य 83% साथ देगा।

वृश्चिक राशि के लोगों को जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा, विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।

धनु राशि के लिए दिन खर्चों से भरा रहेगा लेकिन रोजगार और नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग्य 84% तक साथ देगा।

मकर राशि के जातकों को जोखिम वाले कामों से बचना चाहिए। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है लेकिन जीवनसाथी और बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा। भाग्य 78% तक साथ देगा।

कुंभ राशि को आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा और दीर्घकालीन निवेश लाभकारी रहेगा। मां की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। भाग्य 83% तक साथ रहेगा।

मीन राशि के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। संतान से सुख और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा। भाग्य 89% तक साथ देगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments