Haryana: हरियाणा में रिटायर्ड अफसरों के लिए खुशखबरी! सरकार ने बढ़ाई सेवा सीमा
Haryana News: हरियाणा सरकार ने रिटायर हो चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में 63 वर्ष की आयु तक रिटायर्ड अफसरों व कर्मचारियों को दो साल के लिए पुनर्नियुक्त किया जा सकेगा, जिसके बाद वे 65 साल की उम्र तक सेवा दे सकेंगे।
यदि 63 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्त किया गया है, तो कर्मचारी 65 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। 63 वर्ष के बाद यदि किसी को सेवा में बनाए रखना आवश्यक हो, तो उसे संविदा आधार पर ही नियुक्त किया जाएगा।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुनर्नियुक्ति ऐसे मामलों में ही की जाए जहां विभागीय कार्य की अत्यधिक आवश्यकता हो, और यह सुनिश्चित किया जाए कि इससे कनिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके साथ ही पुनर्नियुक्ति उन्हीं पदों पर की जा सकेगी जहां पदोन्नति के योग्य कर्मचारी कम से कम दो वर्षों से उपलब्ध न हों।

Comment List