फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में HPSC लेक्चरर भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य के तकनीकी और प्रबंधन संस्थानों में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए विषय-विशेष ज्ञान (Subject Knowledge) परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं 15 सितंबर से 24 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
उम्मीदवार 10 सितंबर से अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 15 सितंबर को कृषि इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर विषयों की परीक्षा होगी।
17 सितंबर को इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 19 सितंबर को लाइब्रेरी साइंस और ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी, जबकि अंतिम चरण में 24 सितंबर को फैशन डिजाइन, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजनेस मैनेजमेंट विषयों की परीक्षा होगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल A-4 साइज पेपर पर ही साफ-सुथरे प्रिंट में होना चाहिए। यदि एडमिट कार्ड छोटे आकार में या धुंधली फोटो के साथ होगा, तो उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
साथ ही, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। इन परीक्षाओं के माध्यम से प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में तकनीकी और प्रबंधन विषयों के लेक्चरर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments