दुर्घटनास्थल पर प्रशासन की अनुपस्थिति में 'टीम निशा बबलू सिंह' बनी उम्मीद की किरण

एक मानव, दूसरे मानव की सेवा टीम निशा बबलू सिंह का प्रेरणादायक संदेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

गरीबों के मसीहा और रातों के शहंशाह टीम बबलू सिंह, रेणुकूट में बीमार युवक को समय पर मिली मदद, हिंडालको अस्पताल में भर्ती

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र,/ उत्तर प्रदेश-

रेणुकूट, 4 सितंबर, 2025 – गुरुवार सुबह एक बीमार युवक को स्थानीय लोगों और समाज सेवी डब्लू सिंह की मदद से हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है, जो कई घंटों से अस्वस्थ हालत में पड़ा हुआ था। यह घटना सुबह करीब 9 बजे सामने आई, जब रेणुकूट नगर पंचायत के दो कर्मचारियों ने डब्लू सिंह को फोन पर बताया कि एबीआर स्कूल के पास एक लड़का, आकाश यादव, बहुत बीमार है और उठ नहीं पा रहा है।

IMG_20250906_071338

दवा लेने निकली मां-बेटी की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत Read More दवा लेने निकली मां-बेटी की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत

सूचना मिलते ही, डब्लू सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि आकाश की हालत काफी गंभीर थी और वह पूरी रात वहीं पड़ा हुआ था।आकाश ने बताया कि उसके मामा यहीं रहते हैं, लेकिन वे उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। डब्लू सिंह ने उनके मामा से संपर्क किया, लेकिन शुरुआती आनाकानी के बाद, कुछ स्थानीय सज्जनों के आर्थिक सहयोग से आकाश को तत्काल हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया।फिलहाल, आकाश का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना में डब्लू सिंह की त्वरित कार्रवाई और सेवा भाव की काफी सराहना हो रही है।

जन औषधि केंद्र के प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  Read More जन औषधि केंद्र के प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने जिस तरह से आगे बढ़कर एक अनजान व्यक्ति की मदद की, वह आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलता है। लोग डब्लू सिंह और उनकी टीम निशा बबलू सिंह की प्रशंसा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सेवा ही समर्पण की भावना से वे लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि समय पर मिलने वाली मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है और समाज में मानवीय मूल्यों का आज भी बहुत महत्व है।

पुलिस ऑफिस प्रकरण में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर Read More पुलिस ऑफिस प्रकरण में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार