सिद्धार्थनगर में लेखपाल संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित
On
स्वतंत्र प्रभात
सिद्धार्थनगर ।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर के द्वारा पूर्व में लेखपाल संघ के बर्खास्त जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त को प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा सेवा में पुनः बहाल करने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह एवं समरसता भोज का आयोजन रविवार को शिवगंगा होटल करौंदा मसिना में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी को कर्मचारियों के प्रति किए गए सराहनीय योगदान के लिए एक स्वर में प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया।
। इस दौरान अनिल सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, अवधेश यादव , राजेश कुमार श्रीवास्तव , प्रमोद कुमार श्रीवास्तव , राम समुझ , इम्तियाज अहमद , विवेक रंजन , शैलेंद्र प्रताप सिंह , प्रमोद कुमार, अंकित चौधरी , महेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार , पंकज सिंह, प्रमोद चौधरी विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर के द्वारा कर्मचारियों के हित में सराहनीय योगदान देने के लिए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा अपना संरक्षक घोषित किया गया। विधायक के द्वारा भी भविष्य में लेखपालों के प्रति हो रहे अन्याय की लड़ाई को लड़ने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर जनपद के अन्य सम्मानित संगठनों के पदाधिकारियों को भी माल्यार्पण करके एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भविष्य में पुनः एकजुट होकर शिक्षक-कर्मचारियों के अन्याय के विरुद्ध लड़ने के संकल्प को दोहराया गया।अंत में लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त के द्वारा सम्मान समारोह में आए हुए समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List