सिद्धार्थनगर में चयनित 12मुख्य सेविकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

सिद्धार्थनगर में चयनित 12मुख्य सेविकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
सिद्धार्थनगर ।
 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयेाग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश के 2425 मुख्य सेविकाओ एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  योगी आदित्यनाथ  द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में  सांसद  जगदम्बिका पाल,  विधायक श्यामधनी राही, विधायक  विनय वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 व लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर सांसद  जगदम्बिका पाल, विधायक  श्यामधनी राही,  विनय वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा  द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
 
 इस दौरान सांसद  जगदम्बिका पाल ने कहा कि गौतम बुद्ध की धरती पर  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत मुख्य सेविकाओ की नियुक्ति की गई। मुख्य सेविकाओ को बहुत -बहुत बधाई। हमारी आगंनबाड़ी बहने कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओ का ध्यान रखती है। एक मॉ की तरह काम करती है। इसके साथ साथ शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अन्य कार्य भी करती है। 
 
 विधायक  श्यामधनी राही ने कहा कि लोकभवन लखनऊ से  मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सेविका एवं फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिया गया है, सभी को बहुत बहुत बधाई । उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अच्छे से कार्य करे।  विधायक  विनय वर्मा ने कहा कि रोजगार की लहर हर गांव हर शहर में  प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में रोजगार मिल रहा है। आप लोग इमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करें एवं जनमानस की सेवा करें। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने कहा कि सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार कार्य करें।  
 
जनपद के 10 मुख्य सेविकाओ सुप्रिया दूबे, वन्दना, प्रियांशु पाण्डेय, दिपाली, साधना, प्रतिभा त्रिपाठी, सुनीता, रूचिका पटेल, सुमन दुबे, रूचि को नियुक्ति पत्र दिया गया।  इस अवसर पर  सांसद  प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, प्रधानसंघ अध्यक्ष पवन मिश्रा, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel