तेलंगाना में लोकल बॉडी चुनाव के मद्देनजर मीडिया और सोशल मीडिया द्वारा कार्यशाला का आयोजन: पेरिका सुरेश
नई दिल्ली। तेलंगाना के लोकल बॉडी इलेक्शन में भाजपा की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।इसको ध्यान में रखते हुए स्टेट मीडिया, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का आयोजन पिंडीपुला रेडी गार्डन, सागर रोड, बैरमलगुडा हैदराबाद में आयोजित किया गया।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा भाजपा के मीडिया सदस्य पेरिका सुरेश ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया।
अन्य गणमान्य नेताओं में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला,बीजेपी साउथ इंडिया सोशल मीडिया इंचार्ज गिरिराज महुलु पाई वर्णेकर,राज्यसभा सांसद एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यशाला में भाग लिया।
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सदस्य पेरिका सुरेश ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, बीजेपी साउथ इंडिया सोशल मीडिया के इंचार्ज गिरिराज महुलु पाई वर्णेकर,तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव का फूल माला एवं गुलदस्ता प्रदान कर भव्य स्वागत किया। श्री सुरेश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव एवं अन्य भाजपा नेताओं के अथक प्रयास से तेलंगाना में पार्टी का तेजी से जानदार विस्तार हो रहा है।लोकल बॉडी चुनाव में भाजपा को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। इसी के तहत इस कार्यशाला के आयोजन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List