प्रदेश में रोहिंग्या घुसपैठ और धर्मांतरण पर अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने फूँका बिगुल
गौरक्षा से राष्ट्ररक्षा तक संघर्ष का ऐलान- अनुपम मिश्रा
रोहिंग्या घुसपैठ और धर्मांतरण रोकने की मांग
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर रोहिंग्या घुसपैठ और धर्मांतरण पर लगातार बढ़ते मामले हिन्दू समाज और राष्ट्र की अखंडता के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। इन परिस्थितियों में अखिल भारत हिन्दू महासभा चुप नहीं बैठेगी।अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि गौमाता की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा ही अखिल भारत हिन्दू महासभा महासभा का पहला धर्म है। उन्हीं के मार्गदर्शन में अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के उरई जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम ने ठोस संकल्प लेते हुए जिले और आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय गौरक्षा अभियान शुरू किया है।
यह संघर्ष तभी सार्थक होगा जब प्रदेश के हर जिले में अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी संगठित होकर मेंबर बनेंगे और गाँव-गाँव तक अखिल भारत हिन्दू महासभा की शक्ति का विस्तार करेंगे।अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह लगातार अखिल भारत हिन्दू महासभा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि हर अखिल भारत हिन्दू महासभा संगठित हो क्योंकि गौरक्षा और धर्मांतरण रोकना सिर्फ एक आंदोलन नहीं बल्कि सनातन अस्तित्व की लड़ाई है।अखिल भारत हिन्दू महासभा चेतावनी देती है कि यदि रोहिंग्या घुसपैठ और धर्मांतरण की घटनाओं पर शासन-प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो अखिल भारत हिन्दू महासभा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को तैयार है।

Comment List