सोनभद्र में 13 अगस्त को निकलेगी हर घर तिरंगा यात्रा, बढ़ौली चौराहा से होगी शुरुआत

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ भावनात्मक स्थापित करना।

सोनभद्र में 13 अगस्त को निकलेगी हर घर तिरंगा यात्रा, बढ़ौली चौराहा से होगी शुरुआत

यह अभियान भारत सरकार द्वारा 2022 में शुरु किया गया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

देश की आजादी का अमृत महोत्सव जारी रखते हुए, सोनभद्र में भी हर घर तिरंगा अभियान-2025 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में, कल 13 अगस्त, 2025 को एक जिला स्तरीय पैदल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी ने जानकारी दी कि यह अभियान भारत सरकार द्वारा 2022 में शुरू किया गया था।

इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ एक भावनात्मक संबंध स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पिछले कुछ वर्षों में यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता और देशभक्ति का एक सफल जन आंदोलन बन चुका है। सीडीओ ने बताया कि कल प्रातः 8:30 बजे यह पैदल तिरंगा यात्रा बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज से शुरू होगी और रामलीला मैदान पर समाप्त होगी।

गांवों को रोशन करने के नाम पर करोड़ों का खेल, स्ट्रीट लाइट खरीद में भारी भ्रष्टाचार का आरोप Read More गांवों को रोशन करने के नाम पर करोड़ों का खेल, स्ट्रीट लाइट खरीद में भारी भ्रष्टाचार का आरोप

इस यात्रा में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों और निर्धारित प्रतिभागियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम-2025 के साथ-साथ 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव' अभियान के तहत भी सभी को इसमें भाग लेना अनिवार्य है।

सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए  Read More सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए 

इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वतंत्रता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएँ और आजादी के इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाएं।

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की सख्ती, चारों सर्किलों में चला विशेष चेकिंग अभियान Read More ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की सख्ती, चारों सर्किलों में चला विशेष चेकिंग अभियान

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel