ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ़ लगाया, कुल शुल्क 50% हुआ।

ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ़ लगाया, कुल शुल्क 50% हुआ।

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आख़िरकार भारत पर बड़ा टैरिफ़ बम फोड़ दिया। उन्होंने भारत से आयातित सामानों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है। इस नए शुल्क के साथ भारत से अमेरिका में आयात होने वाले सामानों पर कुल शुल्क 50% हो गया है। यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के जवाब में उठाया गया है।
 
ट्रंप ने इसको लेकर बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। ट्रंप के इस फ़ैसले के बाद भारत के साथ व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने बुधवार को नौ-खंडों वाले उस आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसमें टैरिफ, शुल्कों का दायरा जैसे विभिन्न पहलुओं की जानकारी है। ट्रंप ने अमेरिका में लागू विभिन्न कानूनों का ज़िक्र किया, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने और अमेरिका की विदेश नीति पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिए ऊर्जा और तेल सहित रूसी सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाते हैं।
 
रिपोर्टों के अनुसार कार्यकारी आदेश में आगे कहा गया है, 'कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने के लिए, मैं यह निर्धारित करता हूँ कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल आयात कर रहे भारत से आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाना ज़रूरी और सही है।'
 
ट्रंप के कार्यकारी आदेश के अनुसार टैरिफ़ पर हस्ताक्षर के 21 दिन बाद प्रभावी होगा, सिवाय उन वस्तुओं के जो पहले से ही ट्रांजिट में हैं। यह अमेरिका में प्रवेश करने वाले सभी भारतीय उत्पादों पर लागू होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले ही सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में भारत पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर शुल्क को काफी ज़्यादा बढ़ाने जा रहे हैं, क्योंकि भारत रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और इसे खुले बाजार में बेचकर मुनाफा कमा रहा है।
 
ट्रंप ने इसे रूस-यूक्रेन युद्ध को फंड करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'हालांकि भारत हमारा मित्र है, लेकिन उनके द्वारा अमेरिकी सामानों पर लगाए गए शुल्क बहुत अधिक हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा, वे रूस से भारी मात्रा में सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीद रहे हैं, जिससे यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा मिल रहा है।' 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel