5157 रुद्राक्ष दानों से हुआ रुद्राभिषेक, गुंजा हर हर महादेव का जयकारा

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर

5157 रुद्राक्ष दानों से हुआ रुद्राभिषेक, गुंजा हर हर महादेव का जयकारा

रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम के शिव मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार को 25वें दिन 5157 रुद्राक्ष के दानों से भव्य रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। यह रुद्राभिषेक पूजन शिव शक्ति महिला मंडल और भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया।

शार्ट सर्किट से लकड़ी लदी डीसीएम बनी आग का गोला Read More शार्ट सर्किट से लकड़ी लदी डीसीएम बनी आग का गोला

इस पूजन में शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, उर्मिला देवी, आंचल देवी, निक्की केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, और कृष्णवती शामिल थीं। इसके साथ ही भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, प्रियंका गुप्ता, और कालो देवी ने भी भाग लिया। पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी और रामा त्रिपाठी को आचार्य राधेकृष्ण तिवारी और कौशल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 5157 रुद्राक्ष के दानों और गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

 खेत में त्रासदी: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम Read More  खेत में त्रासदी: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

IMG-20250804-WA0386

बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान Read More बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल और भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा पूरे सावन माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में हीरा सिंह, डॉ. विजय, बलिराम, परमानन्द मौर्य, विवेकानंद मौर्य, भईया लाल, राममूरत गुप्ता, मनोज केसरी, दीपक केसरी, रूपेश केसरी, राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज, बलिराम महाराज, और सागर महाराज समेत बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर का वातावरण शिव भक्ति से सराबोर रहा।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel