गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौ सेवा को जागरूक किया
भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो
टूण्डला-
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने नगर के स्टेशन रोड स्थित सिटी प्लाजा पर प्रेस वार्ता कर लोगों को गौ पालन करने के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए गौ पालन से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया।
गौ सेवा आयोग सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार गौ पालन के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिसमें अच्छी नस्ल की 10लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों की खरीद के लिए गौ नंदनी योजना चलाई जा रही है, जिसमे गौ पालन के लिए किसानों गौ पालकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वहीं गौ शालाओं से गाय लाकर पालन करने पर 50 रुपए प्रति गाय रोजाना दिए जा रहे हैं। जिससे कमजोर वर्ग के किसान को गौ पालन करने में आर्थिक मदद दी जा रही है।

किसान सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर गौ पालन करें,जिससे आपको घर में शुद्ध दूध तो मिलेगा ही साथ ही गौ सेवा कर पुण्य लाभ भी कमा सकते है। हिंदू धर्म में गाय को माता माना गया है, जिसमें 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है,गौ सेवा से पुण्य लाभ तो मिलता ही है,साथ ही गाय पालन से स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। गाय के गोबर से उपले बनाकर विभिन्न कार्यों में उपयोग किया जाता है, जिससे वातावरण शुद्ध होता है, गाय का मूत्र प्रयोग करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर किया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने भी गाय को अमृत तुल्य माना है।
इतनी विशेषताएं गाय के अंदर समाई हुई हैं। इसलिए सभी एक गाय अवश्य पालें,इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी,पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला,नरेंद्र शर्मा विवेक कौशिक सचिन दिवाकर जितेंद्र यादव रिंकू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List