कारगिल विजय पर भाजपा ने गोष्ठी का किया आयोजन
अम्बेडकरनगर।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान भाजपा ही करती है। वर्ष 1999 में प्रधानमंत्री पण्डित अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में हुए कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना 2 हजार फिट ऊपर चोटी से लड़ाई लड़ रही थी और भारतीय सेना विषम परिस्थिति में नीचे से लड़ रही थी। लेकिन भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को धूल चटा कर कारगिल चोटी पर भारतीय ध्वज तिरंगा फहरा कर विजय हासिल किया था। प्रधानमंत्री पण्डित अटल बिहारी वाजपेई ने शहीदों की पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पहुंचा कर पूरे राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार करवाया था। युद्ध के दौरान टाइगर हिल्स पर तिरंगा फहराते शहीद हुए लखनऊ के कैप्टन मनोज पाण्डेय की याद में उनकी आदम कद प्रतिमा स्थापित कर चौराहे का नाम उनके नाम पर कर शहीदों का सम्मान भाजपा सरकार ने किया है। कहा कि शहीदों के परिवार को पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी देने का काम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने किया था। कांग्रेस सरकार ने कभी भी शहीद सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान नहीं दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजीव मिश्र ने कारगिल शहीद बजरंगी विश्वकर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके बड़े भाई रामजीत विश्वकर्मा को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आभार कार्यक्रम संयोजक अमित पाण्डेय एवं संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि रमा शंकर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक विदुषी कालेज प्रबंधक विजय कांत दुबे, आनंद श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय, जगदीश राजभर, मनोज गुप्ता गुड्डू, राम किशोर राजभर,विजय विश्वकर्मा, नंद कुमार तिवारी राना, सतपाल पटेल, मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू, लाल बहादुर, सर्वेश प्रताप सिंह, राजेश पाण्डेय, लवकुश पाण्डे, सूर्यकांत वर्मा, राम धनी सोनकर, कुलदीप अग्रहरि आदि शामिल रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List