अखिल भारतीय कलवार-कलाल-कलार जायसवाल महासभा के जिलाध्यक्ष बने सुनील जायसवाल , लोगों में ख़ुशी की लहर

जायसवाल समाज को जगी आस, लोगों ने कहा जिले के जायसवाल समाज के लिए गर्व की बात।

अखिल भारतीय कलवार-कलाल-कलार जायसवाल महासभा के  जिलाध्यक्ष बने सुनील जायसवाल  , लोगों में ख़ुशी की लहर

सुनील जायसवाल कोन भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 अखिल भारतीय कलवार-कलाल-कलार जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत जायसवाल ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कलवार-कलाल-कलार जायसवाल महासभा में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत जायसवाल ने मनोनयन पत्र 21 जुलाई 2025 को जारी करते हुए सुनील जायसवाल को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है ।

IMG-20250722-WA0290

ओवरलोड, फिटनेस फेल, प्रेशर हॉर्न पर चला हंटर, 52 चालान 8.78 लाख का जुर्माना Read More ओवरलोड, फिटनेस फेल, प्रेशर हॉर्न पर चला हंटर, 52 चालान 8.78 लाख का जुर्माना

वहीं रमाकांत जायसवाल ने संस्था के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है। उन्होंने विभिन्न पदों पर मनोनयन, समितियों का गठन, निरस्त करने और परिवर्तन का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखा है। बतातें चलें कि सुनील जायसवाल मूल रूप से कोन थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा गाँव निवासी हैं और वे भाजपा मंडल कोन के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से जिले के कलार जायसवाल समाज में खुशी देखने के साथ साथ समाज के लिए काफी उम्मीदें हैं।

कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस Read More कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel