नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
श्रीराम यादव अध्यक्ष व शिवम राय बने सचिव
ओ आर ए ओ ए का चुनाव
श्रीराम यादव अध्यक्ष व शिवम राय बने सचिव
रूद्रपुर, देवरिया। ओकास रेजीडेंसी अपार्टमेंट सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में ओकास रेजीडेंसी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम यादव व शिवम राय सर्व सम्मति से सचिव चुने गए। 10 सदस्यीय बोर्ड का प्रथम वार्षिक चुनाव दिनांक 29 जून दिन रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ था। निर्वाचित सदस्यीय बोर्ड के अशोक कुमार, अजय द्विवेदी, अनिल नायक, गोविंद सिंह, कुलदीप कुमार, शकुंतला सिंह ने सर्व सम्मति से श्री राम यादव को अध्यक्ष,चंद्र शेखर को उपाध्यक्ष, शिवम राय को सचिव एवं कविता सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। पदाधिकारियों के मनोनयन पर सोसाइटी के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया व बधाई दी।


Comments