बंसी चौक के पास सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार "राजेश"

त्रिवेणीगंज (सुपौल)। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बंसी चौक के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान लतौना दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी दिनेश यादव के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिंटू कुमार रात करीब 9:30 बजे तितूवाहा से त्रिवेणीगंज बाजार की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. उमेश कुमार की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें