दिल्ली से समस्तीपुर लौटे युवक को बोलेरो ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम.

परिवार में मचा कोहराम

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

दिल्ली से अपने गांव लौटे एक युवक की जिंदगी महज कुछ कदमों की दूरी पर खत्म हो गई। घर के दरवाजे तक पहुंचने से पहले ही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा न सिर्फ उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गहरे सदमे का कारण बन गया है।

घटना समस्तीपुर

घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है, जहां महेशी चौक के पास सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार की जान चली गई। वह अपने घर, महेशी वार्ड नंबर 4, से महज 10 कदम की दूरी पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि प्रदीप मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, हादसे के करीब 20 मिनट बाद यानी रात 10:50 बजे प्रदीप ने अंतिम सांस ली।

घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।

बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक   Read More बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक  

प्रदीप दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह दो दिन पहले ही घर बनाने की योजना से गांव लौटा था। परिवार को उम्मीद थी कि अब बेटा पास रहेगा और जीवन पटरी पर लौटेगा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

सुपौल में LPG, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य; जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क Read More सुपौल में LPG, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य; जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें