सोनभद्र निगाईं में वज्रपात से महिला की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों पर टूटा दु:खों का पहाड़

आसयमिक मृत्यु से परिजनों सहित आस पास के लोगों में शोक की लहर

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन थाना क्षेत्र के निगाईं का मामला

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

 जिले के कोन थाना क्षेत्र के निगाईं गांव में एक दु:खद घटना सामने आई है, जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से 42 वर्षीय फुलवंती देवी पत्नी राजेश चेरो की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और तीन छोटे बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 4 बजे फुलवंती निगाईं बाजार से कुछ सामान लेकर मंगेशर बाबा मंदिर के पास स्थित अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए फुलवंती एक पेड़ के नीचे छिप गईं। दुर्भाग्यवश उसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

14 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत Read More 14 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत

फुलवंती की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा । बतादें के उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अब माँ के बिना बेसहारा हो गए हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण फुलवंती के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय थाना को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और उम्मीद है कि प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

धारा 163 लागू होने की घोषणा के बावजूद नहीं मानी चेतावनी Read More धारा 163 लागू होने की घोषणा के बावजूद नहीं मानी चेतावनी

इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं अक्सर ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में जीवन और संपत्ति के लिए खतरा बन जाती हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभागों को ऐसी घटनाओं से बचाव और जागरूकता के साथ साथ क्षेत्रों में तड़ित चालक लगाने की आवश्यकता है।

चोरी का प्रयास करने वाले युवक को  पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कार्यवाही।  Read More चोरी का प्रयास करने वाले युवक को  पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कार्यवाही। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें