भाजपा कार्यालय में लगी अहिल्याबाई होल्कर प्रदर्शनी का अवलोकन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया
जिला संवाददाता फिरोजाबाद
फिरोजाबाद-
जिला भाजपा कार्यालय फिरोज़ाबाद में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या_बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य पर जिला भाजपा कार्यालय में लगी अहिल्याबाई होल्कर जी प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं दिनेश बघेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया। सचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भाजपा नेता दिनेश कुमार बघेल ने किया।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा यह प्रदर्शनी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमें अपनी महान परंपराओं, मातृशक्ति के योगदान और संस्कृति के पुनर्जागरण की प्रेरणा देने वाला अभियान है। देवी अहिल्याबाई कुशल शासिका, न्यायविद, सच्ची समाज सेविका और कलाप्रिय विदुषी थीं। वे स्नेह, दया और धर्म की प्रतिमूर्ति थीं। अहिल्याबाई महिला शक्ति की प्रतीक हैं।
उनका जीवन और कार्य समस्त स्त्री जाति के लिए एक उदाहरण है। उनकी स्मृति में इसी क्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिंह , डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी , हनुमन्त सिंह बघेल , आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा , सचिन जैन , सतीश चन्द्र प्रजापति , जुबिन भारद्वाज , विशाल मोहन यादव , उदय ठाकुर , शिवशंकर शर्मा , अजय बघेल प्रधान , सुरेंद्र सावन झा , अतुल शुक्ला , नरेन्द्र कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 20:51:30
Bank Holiday: कल यानी 18 दिसंबर 2025 को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासी भाषा के महान कवि...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List