प्रदेश में पासी समाज के डेढ़ करोड़ मतदाता 103 विधान सभा छेत्र में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
पहल गांव की नृशंस हत्या कांड मानवता के लिए क्रूरतम घटना।दी गई श्रद्धांजलि।
पूर्व मंत्री राजाराम पाण्डेय के पौत्र विकास पाण्डेय को लोक जनशक्ती पार्टी का महासचिव व प्रवक्ता बनाये जाने पर खुशी।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
लोक जनशक्ती पार्टी ( रामविलास) की पार्टी का एक बैठक सिविल लाइन स्थित होटल साकेत में प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री व प्रतापगढ़ जनपद के विश्वनाथगंज सीट से तीन बार के विधायक स्व० राजाराम पाण्डेय के पौत्र जौनपुर के गवारा सीट से 1993 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे विजय नारायण पाण्डेय के पुत्र विकास पाण्डेय को पार्टी का प्रदेश महासचिव/प्रवक्ता बनाया गया जिसे उनकी पार्टी में घर वापसी भी कहा जा रहा है।
बैठक में सर्व प्रथम पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से कामना की गयी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकास पाण्डेय को पार्टी महासचिव प्रवक्ता बनाये जाने पर खुशी जाहिर तथा इनके पार्टी में आने से पार्टी को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि देश आजाद होने के बाद आज तक देश के किसी राज्य का मुख्यमंत्री पासी समाज को नहीं बनाया गया है।
जबकि उत्तर प्रदेश में पासी/ पासवान समाज की आबादी लगभग सबा करोड़ से अधिक है जो प्रदेश की 103 विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक भूमिका अदा करती है लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि 2025 विधानसभा चुनाव एवं 2027 विधानसभा चुनाव यूपी में पासी/ पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जाए, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी,
विकास पाण्डेय ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ली सदस्यता लेने में मुख्य रूप से स्वामीनाथ पाण्डेय,सुरेश कोरी,महेश कोरी,फूलचंद वर्मा,लालजी शर्मा,सुनील पाण्डेय,लवकुश पाण्डेय,शुभम कुमार,राजकुमार,हरिओम, पिंटू पाल,सुनील कुमार,अश्वनी कुमार,कमलेश पासी,कमलेश तिवारी, विपिन तिवारी आदि सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
16 Dec 2025
16 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 21:35:59
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय लगातार करवट बदल रहा है। कहीं शीत लहर लोगों को ठिठुरा रही...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List