मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अपमानित करने की आरोपी पत्नी  गिरफ्तार

 मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने अपनी दो बच्चियों की हत्या कर खुद कर ली थी आत्महत्या

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

पूर्व में मृतक के ससुर को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल

 
वादी द्वारा सूचना दिया गया मेरा पुत्र उम्र लगभग 27 वर्ष अपने ससुर,पत्नी व एक अन्य व्यक्ति द्वारा अपमानित करने व प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो जुड़वा बच्चियों उम्र करीब 14 माह को दूध में कोई लिक्विड डालकर पिला दिया, जिससे दोनों बच्चियों की मृत्यु हो गई तथा स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया  है।
 
इस सूचना प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्समय ही मृतक के ससुर,पत्नी व एक अन्य के विरुद्ध थाना औराई पर मु0अ0सं0 290/2024 धारा-108,352,351(2) बी.एन.एस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। जिसमें मृतक के ससुर दयाशंकर यादव को दिनांक 27.11.2024 को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के उपरांत चालान किया गया।
 
अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनामें शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में दिनांक 27.04.2025 को स्थानीय पुलिस द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अपमानित करने की आरोपी अभियुक्ता संगम यादव (मृतक की पत्नी) निवासिनी ग्राम बेजवा पाही थाना औराई जनपद भदोही को सांभर राजस्थान से गिरफ्तार करते हुए ट्रांजिट रिमांड में लेकर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बंधित मा0 न्यायालय किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments