पत्रकार सैयद सेराज अहद को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रसड़ा तहसील अध्यक्ष के पद पर दिलाया गया शपथ, पत्रकार अब्दुल रहमान ने रसड़ा तहसील उपाध्यक्ष के तौर पर लिया शपथ
बलिया(यूपी- "राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" द्वारा जनपद बलिया के स्थानीय एनसीसी तिराहा स्थित मंगलम मैरिज हॉल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के नवनिर्वाचित ज़िला अध्यक्ष के साथ साथ ज़िला मंत्रियों और तहसील अध्यक्ष वा तहसील मंत्रियों को शपथ दिलाया गया। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ज़िला एवं तहसील के सभी सदस्यों को उनके पद अनुसार शपथ दिलाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जी के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पत्रकारों को दायरे में रहकर पत्रकारिता करने के विषय में सलाह दी गई।
पत्रकारों को सख्त हिदायत दिया गया कि आप किसी सरकारी संस्था से न उलझे। इसी क्रम में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक मंडल के प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पत्रकार की भूमिका एक जज की होती है। वह किसी भी मामले को निष्पक्ष रूप से जांच परख कर अपने समाचार पत्र में स्थान देता है।अजय कुमार उपाध्याय ने अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि आए दिन पत्रकारों की जो हत्या होती रहती है अपने व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी से संपर्क किया जाए।
इस कार्यक्रम में कंचन सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला बिंग) अजय मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष) विनोद सिंह(प्रदेश अध्यक्ष), (जिला प्रभारी) अमरनाथ चौरसिया जी, (जिला सूचना मंत्री) प्रदीप बच्चन,(जिला संयोजक) दुर्गेश शर्मा,कमलेश ओझा,जितेंद्र उपाध्याय,अनुज यादव (सुरेंद्र), रमजान अहमद,मऊ जिले से पधारे (मऊ जिला अध्यक्ष):दीवानचंद्र गौतम,सूरत,हरि नारायण सिंह,विनोद जी,राजेश सिंह,संजीव कुमार सिंह,नवनिर्वाचित (जिला अध्यक्ष) दुर्गा शंकर सिंह (जिला सहसंयोजक) दुर्गेश शर्मा राजेश प्रसाद,(नवनिर्मित सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष) शाहिद अहमद,सिकंदरपुर अध्यक्षा महिला विंग) सकीना खातून,(सिकंदरपुर तहसील प्रभारी) सूरज वर्मा (सिकंदरपुर तहसील उपाध्यक्ष) दिलशाद अहमद,(तहसील रसड़ा इकाई अध्यक्ष) डॉ० सैयद सेराज अहमद,(रसड़ा तहसील उपाध्यक्ष)अब्दुल रहमान,(रसड़ा तहसील महामंत्री) खुर्शीद आलम (रसड़ा तहसील सूचना मंत्री)डॉ० फतेह चंद आदि के साथ सैकड़ों पत्रकार गण मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर सिंह "सेंगर"ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List