एक राष्ट्र एक चुनाव' पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन, पुलवामा हमले पर शोक व्यक्त

एक राष्ट्र एक चुनाव' पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन, पुलवामा हमले पर शोक व्यक्त

कुमारगंज [अयोध्या] । नगर पंचायत कुमारगंज स्थित चंद्रबली सिंह उर्मिला पीजी कॉलेज में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' (वन नेशन वन इलेक्शन) की जागरूकता के लिए प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल थे। 
 
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने हाल ही में पुलवामा में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले पर शोक संवेदना व्यक्त की और दो मिनट का मौन धारण किया। अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा, "यह मोदी युग है, आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"अवधेश पाण्डेय बादल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समागम का उद्देश्य 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के प्रति जागरूकता फैलाना है।
 
एक राष्ट्र एक चुनाव' पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन, पुलवामा हमले पर शोक व्यक्त
 
उन्होंने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से सरकार को लाखों-करोड़ों रुपये की बचत होगी, जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जा सकता है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा, "1952 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे, लेकिन 1972 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव समय से पहले कराए गए, जिससे यह व्यवस्था बाधित हो गई।"
 
जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा,"भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए।इसके लिए शिक्षा, अर्थव्यवस्था और चिकित्सा क्षेत्र में सशक्तिकरण जरूरी है। एक साथ चुनाव होने से बचने वाला धन विकास कार्यों में लगाया जाएगा।
 
कार्यक्रम का आयोजन चंद्रबली सिंह ने किया। उन्होंने कहा, "इस गोष्ठी का उद्देश्य लोगों को 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के फायदों के बारे में जागरूक करना है।" उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राधेश्याम त्यागी, मंडल अध्यक्ष कुमारगंज अमरेंद्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पवन कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel