प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, सुपौल डीएम हुए शामिल

24 अप्रैल को पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुपौल प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुपौल-:

आगामी 24 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड में निर्धारित कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।

IMG-20250421-WA0157

इस बैठक में सुपौल जिले के जिलाधिकारी कौशल कुमार (भा.प्र.से.) ने भाग लिया। उनके साथ उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानन्द यादव, तथा अपर जिला परिवहन पदाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

आवास के नाम पर 29 महिलाओं से लाखों की ठगी, मुख्यमंत्री की चौखट तक पहुँची चीखें Read More आवास के नाम पर 29 महिलाओं से लाखों की ठगी, मुख्यमंत्री की चौखट तक पहुँची चीखें

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

इजाबेला थोबर्न कॉलेज बेकलारियट पुरस्कार समारोह 2025-26 का हुआ आयोजन Read More इजाबेला थोबर्न कॉलेज बेकलारियट पुरस्कार समारोह 2025-26 का हुआ आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें