ओबरा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों को दीं शुभकामनाएं

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों को दीं शुभकामनाएं, सामाजिक कार्य की सराहना

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

वाराणसी में सामूहिक विवाह आगामी 30 अप्रैल को

अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/सोनभद्र-

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने आगामी 30 अप्रैल 2025 को वाराणसी में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में ओबरा मंडल से शामिल होने वाले छह जोड़ों को वस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

यह सामूहिक विवाह समारोह राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अनुज वीरेंद्र जायसवाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।शिव नाथ जायसवाल ने सभी छह जोड़ों को उनके वैवाहिक जीवन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय भविष्य की कामना की।

सोनभद्र लोढ़ी टोल प्लाजा बना अखाड़ा, महिला अधिवक्ता से विवाद के बाद टोल कर्मियों पर खूनी संघर्ष का आरोप Read More सोनभद्र लोढ़ी टोल प्लाजा बना अखाड़ा, महिला अधिवक्ता से विवाद के बाद टोल कर्मियों पर खूनी संघर्ष का आरोप

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह जैसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित होते हैं। उन्होंने वीरेंद्र जायसवाल द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की सराहना की।इस अवसर पर उपस्थित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का किया गया भौतिक निरीक्षण Read More सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का किया गया भौतिक निरीक्षण

यह कार्यक्रम भाजपा के सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ पार्टी के जुड़ाव को मजबूत करता है।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने कहा कि विवाह का जोड़ा एक पुण्य का कार्य है, जिसे सभी को बढ़-चढ़कर करना चाहिए। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

संदिग्ध हालत मे मिली युवक की लाश पुलिस कर रही है जांच Read More संदिग्ध हालत मे मिली युवक की लाश पुलिस कर रही है जांच

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें